फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीका उत्सव की 47 फीसदी से शुरुआत

विज्ञापन
DM,vaccination,pm,covid 19,CMO - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री द्वारा घोषित चार दिवसीय टीका उत्सव की शुरुआत यहां मंडल मुख्यालय में छाप नहीं छोड़ पाया। पहले दिन का ही लक्ष्य आधा भी पूरा नहीं हो पाया। हालांकि, मंडल और जिला स्तरीय अधिकारियों ने इसमें भरपूर दिलचस्पी ली। इसके बाद भी पहले दिन के उत्सव में निर्धारित लक्ष्य 4000 डोज के विपरीत मात्र 1894 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन

टीका उत्सव के लिए जनपद में 12 केंद्र बनाए गए थे। मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल में आयुक्त, आईजी, डीएम, एसपी भी पहुंचे। 11 से 14 अप्रैल तक टीका उत्सव मनाया जा रहा है। 45 वर्ष की उम्र पार कर चुके हर नागरिक को इसमें टीका लगाया जा रहा है। उत्सव का माहौल नहीं बन पाया। इसके पीछे कई दिनों पूर्व से ही जनपद में वैक्सीन की कमी बताई गई। बड़ी संख्या में लोग अस्पतालों में यह टीका लगवाने आए, लेकिन वैक्सीन न होने से घंटों भटकने के बाद वापस लौट गए। इसी वजह टीका उत्सव का पहला दिन भी नीरस रहा। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, अब यहां 17 हजार डोज की खेप आ गई है। जिला अस्पताल में टीका उत्सव का उद्घाटन फीता काटने की रस्म के साथ सीएमएस डा. यूबी सिंह ने किया। सीएमओ डा. एनडी शर्मा ने भी निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं।
इंसेट---
मंडलायुक्त ने पूछा, कोरोना से कैसे बचें
बांदा। टीका लगवाने आए लोगों से मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने कोरोना से बचाव के उपाय पूछे। उनका सवाल था कि क्या करें कि कोरोना से बचें, इस पर तमाम लोगों ने विचार साझा किए। कमिश्नर ने कहा कि मास्क जरूर लगाएं। उधर, मुख्य गेट पर वैक्सीन खत्म हो जाने की नोटिस चस्पा देखकर मंडलायुक्त ने नाराजगी जताई। सीएमओ डा. एनडी शर्मा को तत्काल इसे हटवाने के निर्देश दिए। सीएमओ ने सीएमएस से नोटिस चस्पा करने वाले कर्मचारी की जानकारी मांगी है। (ब्यूरो)
विज्ञापन

इंसेट---
सेंटरों से बिना टीकाकरण न लौटने पाए कोई
बांदा। कोरोना का कहर तेजी से बढ़ने पर समूचा प्रशासन हरकत में आ गया है। रविवार को अवकाश के बाद भी अफसर तैयारियों का जायजा लेते रहे। मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह, आईजी के. सत्यनारायणा ने जिला अस्पताल के टीकाकरण सेंटर का निरीक्षण किया। डीएम आनंद कुमार सिंह, एसपी डा. एसएस मीणा, सीएमओ डा. एनडी शर्मा और सीएमएस डा. यूबी सिंह भी साथ रहे। सीएमओ ने आयुक्त को बताया कि पर्याप्त वैक्सीन उपलब्ध है। आयुक्त ने ताकीद की कि किसी भी सेंटर से बिना टीकाकरण कराए कोई वापस न लौटे। आशा और आंगनबाड़ियों को इसमें लगाने को कहा। आयुक्त और आईजी ने विकास भवन स्थित इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर का भी निरीक्षण किया। कर्मचारियों का ड्यूटी रजिस्टर चेक किया। सीडीओ हरिश्चंद्र ने बताया कि जिले में 469 ग्रामीण और 121 शहरी निगरानी समितियां गठित हैं। कंट्रोल रूम से एक एंबुलेंस भी संबद्ध है। आयुक्त ने एंबुलेंस बढ़ाने के निर्देश दिए। बताया कि यहां 8-8 घंटे की तीन पाली में तीन डाक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने सभी डाक्टरों, अफसरों व कर्मचारियों से कहा कि व्यक्तिगत रुचि लेकर काम करें। (ब्यूरो)
इंसेट---
बांदा में 112, चित्रकूट में 61 संक्रमित
बांदा में लगातार तीसरे दिन भी संक्रमितों का शतक रहा जारी---सब हेड
कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 71 हुई
नए मरीजों में 86 पुरुष व 36 महिलाएं
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद
बांदा/चित्रकूट। रविवार को लगातार तीसरे दिन भी बांदा में कोरोना के नए मरीजों का शतक जारी रहा। 112 नए संक्रमित पाए गए। इन्हें मिलाकर जनपद में सक्रिय मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 663 पहुंच गया है। कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़ती जा रही है। यह शहरी क्षेत्र में 47 और ग्रामीण इलाकों में 24 (कुल 71) हो गए हैं। उधर, चित्रकूट में रविवार को 61 कोरोना पॉजिटिव मिले।
बांदा जिले में रविवार को संक्रमित पाए जाने वालों में 86 पुरुष और 36 महिलाएं हैं। इन्हीं में तीन बच्चे भी शामिल हैं। यह नए मरीज शहर के कालूकुआं, बलखंडी नाका व कटरा में 4-4, मर्दन नाका, इंदिरा नगर व सर्वोदय नगर में 2-2, स्वराज कालोनी में तीन, बिसंडा में 7, बबेरू में 3, अतर्रा में 7 और तिंदवारी में 16 मरीज मिले हैं। सीएमओ डा. एनडी शर्मा के मुताबिक, 31 मार्च से अब तक कुल 3672 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं। इनमें 3622 इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक कुल मौतें 47 हुई हैं। सीएमओ ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान आरटीपीसीआर से 1102, ट्रूनाट से 21 और एंटीजेन से 2006 जांच की गई। अब तक जनपद में कुल 4,77,989 लोगों की जांच की जा चुकी है।
उधर, चित्रकूट में रविवार को 61 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। पहले से पाजिटिव मरीजों में आठ स्वस्थ हो गए हैं। अब एक्टिव मरीजों की संख्या 399 हो गई है, जिसमें मानिकपुर, भौंरी, सीतापुर, शिवरामपुर के मरीज शामिल हैं। उधर, टीकाकरण अभियान में कुल 1634 लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया है। सीएमओ डा. विनोद कुमार ने बताया कि कुल 1161 लोगों की जांच में 61 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अब कोरोना मरीजों की संख्या 2609 हो गई है। आठ लोगों के स्वस्थ होने के कारण एक्टिव केस 399 हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें