पहाड़ स्थित वाटर प्लांट का निरीक्षण कर लौटते डीएम अमित सिंह बंसल।
- फोटो : BANDA
बांदा। डीएम अमित सिंह बंसल ने शहर की जलापूर्ति व्यवस्था पर विशेष तवज्जो देते हुए गर्मी से पहले इंतजाम चुस्त और दुरुस्त करने की कवायदें शुरू कर दी हैं। दो दिन पूर्व भूरागढ़ इंटेकवेल और फिल्टर प्लांट का निरीक्षण करने के बाद शनिवार को बांबेश्वर पहाड़ पर स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का सघन निरीक्षण किया।
यहां टंकी में लीकेज और गंदगी मिलने पर असंतोष जताया। जल संस्थान अधिशासी अभियंता और नगर पालिका अधिशासी अधिकारी को सफाई के निर्देश दिए।
ब्लीचिंग व फिटकरी कक्ष में खिड़कियों पर दरवाजे नहीं थे। लोगों ने बताया कि बाहरी लड़के यहां से आकर टैंक में नहाते और पानी गंदा करते हैं। डीएम अधिशासी अभियंता को इसे दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।