फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमएस को प्रतिकूल प्रविष्टि

Mon, 06 Jul 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी सुरेश कुमार ने सोमवार को जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। बिना बताए निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी को अस्पताल में अव्यवस्था मिली। सीएमएस डा. ऊषा सिंह के लेट आने पर प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देश दिए। उन्होंने औषधि वितरण कक्ष के स्टाक रजिस्टर को चेक किया। संदेह होने पर जांच के निर्देश अधीक्षक को दिए।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान महिला अस्पताल में डा. चारू गुप्ता 1 जुलाई से छुट्टी पर बताई गईं। डा. अनीता सागर दो दिन से बगैर छुट्टी लिए अनुपस्थित मिलीं। डीएम ने प्रसूती कक्ष, आकस्मिक कक्ष, अल्ट्रा साउंड, न्यू बर्न केयर यूनिट का भी निरीक्षण किया।

औषधि वितरण कक्ष में स्टाक रजिस्टर के मुताबिक दवाओं का सत्यापन न पाए जाने पर अधीक्षक को जांच के निर्देश दिए। अव्यवस्था और लेट आने पर पर डीएम ने सीएमएस को प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देश सीएमओ को दिए।
विज्ञापन

डीएम ने पुरुष अस्पताल का भी निरीक्षण किया।

यहां रसोई का चौका-चूल्हा और हंडिया तक खंगाला। इमरजेंसी, पंजीकरण कक्षा, दवा वितरण कक्ष, दंत विभाग, चिल्ड्रेन वार्ड, पोषण पुनर्वास केंद्र आदि देखे। डा. विनीत सचान को निर्देश दिया कि इमरजेंसी वार्ड में और बेहतर सफाई व्यवस्था करें।

पर्चा काउंटर के पास लगी लाइन देखकर एक अतिरिक्त काउंटर खोलने और उसमें कंप्यूटर की व्यवस्था के अलावा एनआरसी कक्ष में कूलर, पंखों की व्यवस्था कराने को कहा। सीएमएस डा. शेखर को निर्देश दिए कि बाहर से दवा हरगिज न मंगाएं। निरीक्षण के दौरान उनके साथ अस्पताल के डाक्टर और डीएम के ओएसडी मुहीब अहमद उपस्थित रहे।  
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें