फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर फुंकी सीटी, आधे शहर की बिजली गुल

Mon, 06 Jul 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
एक पखवारे के अंदर दूसरी बार पीली कोठी सब स्टेशन धड़ाम हो गया। सीटी फुंक जाने से शहर के मुख्य आबादी वाले लगभग एक दर्जन मोहल्लों की बिजली सारा दिन गुल रही। दोपहर तक बारिश से पहले उमस और गर्मी में उपभोक्ता पसीने में तरबतर रहे। पुराने ढर्रे पर अड़े पावर कारपोरेशन के अफसर इस बड़ी फाल्ट को देखने नहीं आए। एसएसओ और कर्मचारियों के भरोसे ही मरम्मत का कार्य चलता रहा।
विज्ञापन


पिछले पखवारे पीली कोठी सब स्टेशन की सीटी फुंकने के साथ ही केबिल बाक्स फट गया था। रमजान माह में हजारों रोजेदार बिजली संकट से जूझते रहे। सोमवार को फिर सब स्टेशन की इनकमिंग फीडर वाली सीटी फुंक गई। अलीगंज और छोटी बाजार समेत कई मोहल्लों की बिजली सुबह 8:40 बजे गुल हो गई।

पानी की आपूर्ति भी ठप रही। कारपोरेशन का कोई अभियंता यहां देखने नहीं आया। एसएसओ और कर्मचारी ही सीटी बदलने और फाल्ट दुरुस्त करने में जुटे रहे। बताते हैं कि लगभग 2 लाख रुपये की चपत कारपोरेशन को लगी है। लोगों का कहना है कि अभियंताओं के फोन भी रिसीव नहीं हुए।
विज्ञापन


इन इलाकों में दिन भर रहा बिजली का संकट
अलीगंज फीडर : पुलिस क्लब, ईदगाह चौराहा, हाथी खाना, ईदगाह रोड, अलीगंज, सदर बाजार (कैथी बाजार रोड), जामा मसजिद, डीएवी कालेज रोड, बारी मोहाल, मन्ना हलवाई, टेलीफोन टावर।
छोटी बाजार फीडर : पद्माकर चौराहा, डिग्गी चौराहा, जीजीआईसी रोड, बलखंडी नाका, पंजाब नेशनल बैंक, छावनी, बन्योटा, कोतवाली रोड, छोटी बाजार, झंडा चौराहा, छाबी तालाब।

जल संस्थान की भी बिजली गुल
अवस्थी पार्क स्थित जल संस्थान के सीडब्ल्यूआर और ओवर हेड टैंक को पानी पहुंचाने वाले पंप बिजली बगैर बंद रहे। नतीजे में जल संस्थान की टंकी नहीं भर सकी। शाम को जलापूर्ति नहीं हो पाई। तीसरे पहर हुई तेज बारिश से पानी संकट से जूझ रहे इलाकों में कुछ राहत मिली।

अवस्थी पार्क का ट्रांसफार्मर फुंका
सोमवार को हुई बारिश से अवस्थी पार्क में लगा 250 केवी क्षमता का लगा ट्रांसफार्मर फुंक गया। इस ट्रांसफार्मर से जुड़े इलाकों मनोहरीगंज, खानकाह कालेज, जिला परिषद रोड, मर्दन नाका, बारी मोहाल आदि इलाकों में बिजली गुल हो गई। बिजली कर्मचारी संघ जोनल मंत्री मोहम्मद सुभान ने बताया कि फौरी तौर पर वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में मोबाइल ट्रांसफार्मर लगाकर आपूर्ति चालू की गई है। फुंका ट्रांसफार्मर शीघ्र बदला जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें