फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट डाक्टर समेत सात नए कोरोना के मरीज

विज्ञापन
इंटीग्रेटेड कोविड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण करते डीएम आनंद कुमार सिंह। साथ में सीडीओ व अन्य अधि? - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। कोरोना के रोजाना नए मरीज मिलने का सिलसिला जारी है। बुधवार को सात नए पॉजिटिव मरीज पाए गए। इनमें शहर के एक प्राइवेट मशहूर सर्जन/डाक्टर और एक जल संस्थान कर्मी भी शामिल हैं। इन्हें मिलाकर मौजूदा में यहां सक्रिय कोरोना संक्रमितों की संख्या 33 हो गई। उधर, डीएम आनंद कुमार सिंह ने इंटीग्रेटेड कोविड-19 कंट्रोल सेंटर का आकस्मिक निरीक्षण किया। यहां ड्यूटी से नदारद अधिशासी अभियंता से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

बुधवार को आई नमूनों की एंटीजन और आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट में एक महिला और छह पुरुष संक्रमित मिले हैं। इनमें कालूकुआं के पास रहने वाले 39 वर्षीय एक प्राइवेट डाक्टर भी बताए गए हैं। इनके अलावा 36 वर्षीय जल संस्थान कर्मी, 31 वर्षीय आवास विकास निवासी युवक, 28 वर्षीय गुलाब बाग निवासी युवक, 40 वर्षीय रेलवे स्टेशन रोड निवासी, 45 वर्षीय बिसंडा कस्बा निवासी और 76 वर्षीय फूटाकुआं की रहने वाली महिला शामिल है। अब सक्रिय संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 33 हो गया है।
उधर, डीएम ने इंटीग्रेटेड कोविड-19 कंट्रोल रूम के निरीक्षण में ड्यूटी से अनुपस्थित लघु सिंचाई विभाग अधिशासी अभियंता से स्पष्टीकरण तलब किया है। कंट्रोल रूम में चार टेलीफोन हैं। रोजाना 19 कोरोना मरीजों की जानकारी ली जा रही है लेकिन बढ़ते मरीजों की संख्या के मद्देनजर डीएम ने कंट्रोल रूम 24 घंटे चालू रखने और आठ-आठ घंटे की तीन पाली में तीन डाक्टरों की ड्यूटी यहां लगाई है। डीएम ने आदेश दिया है कि कंट्रोल सेंटर में लगाए गए अधिकारी और कर्मचारी अपनी ड्यूटी पूरी जिम्मेदारी से करें। इसमें ढिलाई या लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें