फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएलएड छात्र-छात्राओं ने खेल में दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। राजा देवी पोस्ट ग्रेजुएट कालेज में पाठ्य सहगामी क्रिया-कलाप के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय खेलकूद के अंतिम दिन में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा दिखाई। शुरुआत राजकीय महिला डिग्री कालेज प्राचार्य डॉ. दीपाली गुप्ता ने सरस्वती चित्र पर माल्यार्पण से की।
विज्ञापन

डीएलएड व बीएड की छात्रा छवि गुप्ता ने वंदना व शुभी गुप्ता, कुमकुम, वर्षा व दीक्षा ने स्वागत गीत और रोशनी सिंह ने भजन प्रस्तुत किया। ओशमी निगम ने झूमर व छवि गुप्ता की टीम ने गरबा और पायल सिंह, लक्ष्मी अवस्थी ने रिकार्डिंग डांस किया। शिवा देवी, पल्लवी व रोशनी ने भी गायन प्रस्तुत किया।
खेलकूद बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में शमीम अली प्रथम, चंद्रशेखर द्वितीय, देवेंद्र यादव तृतीय रहे। 200 मीटर दौड़ में शमीम अली प्रथम, बसंत सिंह राजपूत द्वितीय व तीरथ प्रसाद तृतीय रहे। बैडमिंटन में अंकित चौहान प्रथम, शुभम द्वितीय व गोला फेंक में प्रद्युम्न सिंह और भाला फेंक में चंद्रशेखर प्रथम स्थान पर रहे।
विज्ञापन

बालिका 100 मीटर दौड़ में पारुल चौहान, अंजना व सिमरन क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहीं। 200 मीटर में शुभांगिनी प्रथम, वंदना देवी द्वितीय, अंकिता सिंह तृतीय रहीं। बैडमिंटन दीपशिखा ने प्रथम, सिमरन ने द्वितीय व गोला फेंक में सृष्टि पांडेय प्रथम स्थान हासिल कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया।
अंकिता सिंह द्वितीय, नीलम तृतीय स्थान पर रही। भाला फेंक में सिमरन ने प्रथम स्थान बनाया। बालक खो-खो में अश्विनी व कबड्डी में शमीम अली और क्रिकेट में बीएड की टीम विजेता बनी। शतरंज में शुभम द्विवेदी प्रथम रहे। बालिका खो-खो में अंकिता व वर्षा के बीच मैच बराबरी पर रहा।
महाविद्यालय प्राचार्य डा.शैलेंद्र सिंह, निदेशक डॉ. रवि कुमार चौरसिया, डा. कुलदीप यादव, डॉ. सत्यम मिश्र, अमोद कुमार, अनिरुद्ध कुमार, प्रभात श्रीवास्तव, सतीश सिंह, द्वारिका प्रसाद, डा. अफसर अली, डा. लक्ष्मी पोरवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें