फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
देवेंद्र सिंह पटेल - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बांदा। मकान की छपाई कराकर गांव जा रहे बाइक सवार को वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के फतपुरवा गांव निवासी देवेंद्र सिंह पटेल (45) रविवार की रात नौ बजे करीब बाइक से बांदा से गांव जा रहे थे। देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव में वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में देवेंद्र बाइक समेत खंती में जा गिरा। रात भर वहीं पड़ा रहा। सुबह होने पर ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देवेंद्र के मोबाइल से उसके परिजनों को हादसे की जानकारी दी और उसे को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
भाई रावेंद्र सिंह पटेल व भतीजे अभिषेक सिंह ने बताया कि देवेंद्र बांदा में ट्रैक्टर एजेंसी में सेल्समैनी का काम करते थे। वह ट्रैक्टर मिस्त्री थे। देवेंद्र बांदा के धीरज नगर में मकान निर्माण करा रहे थे। रविवार को वह वापस गांव जा रहे थे, तभी हादसा हुआ है। देवेंद्र हेलमेट नहीं लगाए थे। सिर में चोट लगने से मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देहात कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार ने बताया कि हादसा वाहन से नहीं बल्कि खुद बाइक के अनियंत्रित होने से प्रतीत हो रहा है। बाइक भी सामने से क्षतिग्रस्त हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें