फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: दीपावली की रौनक, इलेक्ट्रॉनिक आइटम और बाइक-कार की बुकिंग शुरू

Sat, 11 Oct 2025 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
बाइक के शोरूम में ग्राहकों को जानकारी देते कर्मचारी।
विज्ञापन
बांदा।
विज्ञापन

दीपावली के नजदीक आते ही जिले के बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। लंबे समय से मंदी की मार झेल रहे व्यापारियों के चेहरे इस बार कुछ राहत भरे नजर आ रहे हैं। खासतौर पर ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक सेक्टर में बिक्री में बढ़ोत्तरी की उम्मीद ने व्यापारियों को उत्साहित कर दिया है। ज्वैलरी व्यापार में इस बार निराशा का माहौल है।
ऑटोमोबाइल सेक्टर की बात करें तो इस बार बाइक की कीमतों में जीएसटी दर कम होने से ग्राहकों को 10 से 15 हजार रुपये तक की राहत मिल रही है। व्यापारियों का कहना है कि कीमतों में आई इस गिरावट के चलते ग्राहक बड़ी संख्या में बुकिंग करा रहे हैं। एक प्रमुख बाइक शोरूम संचालक ने बताया कि इस बार दीपावली पर करीब दो करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार होने की संभावना है, जो पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर है।
विज्ञापन

इसी तरह इलेक्ट्रॉनिक सेक्टर में भी बड़ी राहत देखने को मिल रही है। रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन, एलईडी टीवी, माइक्रोवेव ओवन जैसे बड़े उपकरणों पर 10 प्रतिशत जीएसटी में छूट मिलने के बाद ग्राहक खरीदारी के लिए आगे आ रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि पहले जहां ग्राहक सिर्फ पूछताछ कर लौट जाते थे, अब वह खरीदारी कर रहे हैं। इस सेक्टर के व्यापारियों को इस बार करीब 2.5 करोड़ रुपये का कारोबार होने की उम्मीद है।
हालांकि ज्वैलरी सेक्टर इस बार उतना उत्साहित नहीं दिख रहा है। सोने की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने से आम ग्राहक इससे दूरी बनाए हुए हैं। स्थानीय सर्राफा व्यापारियों का कहना है कि इस बार व्यापार मुश्किल से 10 से 12 करोड़ रुपये तक सिमट सकता है। जबकि पिछले साल यही आंकड़ा करीब 25 करोड़ रुपये के आसपास था। एक वरिष्ठ व्यापारी ने बताया कि दाम इतने ज्यादा हैं कि मध्यमवर्गीय ग्राहक सिर्फ देखने आ रहे हैं, खरीदारी नहीं कर रहे।
विज्ञापन

इस दीपावली पर जहां कुछ सेक्टरों ने रफ्तार पकड़ी है, वहीं महंगाई ने सोने के कारोबार को धीमा कर दिया है। फिर भी बाजारों की चहल-पहल से उम्मीद की जा रही है कि इस त्योहारी सीजन में जिले का कुल व्यापार बेहतर रहेगा। व्यापारी शिवम गुप्ता का कहना है कि यदि सरकार की ओर से इसी तरह टैक्स में राहत मिलती रही, तो आने वाले समय में छोटे शहरों में भी व्यापार में और तेजी आ सकती है।

बाइक के शोरूम में ग्राहकों को जानकारी देते कर्मचारी।

बाइक के शोरूम में ग्राहकों को जानकारी देते कर्मचारी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें