फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: आक्रोशित किसानों का मंडी समिति में डेरा, दो दिन और नहीं मिलेगी खाद

Sat, 11 Oct 2025 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
मंडी समिति में खाद केंद्र के बाहर खड़े किसान। संवाद
विज्ञापन
बांदा। शहर के तिंदवारी रोड स्थित मंडी समिति स्थित खाद क्रय केंद्रों में शनिवार को ताले लटकते मिले। क्रय केंद्रों के बाहर नोटिस लगी थी कि शनिवार और रविवार को न टोकन बंटेंगे और न खाद का वितरण होगा। दो हजार किसानों की सूची तैयार की जा रही है। इसके चलते क्रय केंद्र को बंद किया गया है। इसकी पुष्टि क्रय केंद्र प्रभारी ने भी की। इससे किसान खासे आक्रोशित रहे। किसानों का कहना था कि खाद का पर्याप्त स्टाक होने के बावजूद अधिकारी और कर्मचारी जानबूझकर खाद के संकट का माहौल बनाए हुए हैं।
विज्ञापन

दो दिन बाद जब क्रय केंद्र खुलेंगे तब खाद के लिए मारा-मारी मचेगी। शनिवार को मंडी समिति में डेरा डाले किसान कई बार सड़क की ओर गए, लेकिन कुछ सोचकर फिर वापस चले आए। कई बार हंगामें के हालात बने, लेकिन नहीं हुआ। किसानों ने कहा कि दो दिन बाद कर्मचारियों को अपने खास लोगों को मनमाने तरीके से खाद वितरण का मौका मिलेगा। जरूरतमंद किसान महज लाइन लगाए खड़ा रहेगा।
मंडी समिति में खाद के तीन क्रय केंद्र खुले हैं। शुक्रवार को टोकन वितरण न होने से किसान बिफर पड़े थे और जमकर हंगामा किया था। बैंककमियों सहित केंद्र के कर्मचारियों के साथ मारपीट की थी और बांदा-फतेहपुर-कानपुर हाईवे को जाम कर दिया था। एसडीएम सदर ने किसानों को समझा-बुझाकर शांत कराया था। इस मामले में एसडीएम सदर का कहना है कि शुक्रवार को दो हजार किसानों की सूची तैयार की गई है। सूची में शामिल किसानों को ही खाद दी जाएगी। इसलिए क्रय केंद्र को बंद किया गया है।
विज्ञापन


न टोकन बंटे और न बांटी गई खाद
महोखर गांव के प्यारेलाल का कहना था कि वह नौ अक्टूबर से खाद के लिए यहां पड़ा है। ऑनलाइन पंजीयन कराने के बाद बैंक से समिति के सदस्यता की किताब बनवाई। शनिवार को खाद मिलने की उम्मीद थी तो न टोकन बंटे न खाद का वितरण हुआ। केंद्र प्रभारी से फोन पर पूछा तो बताया कि दो दिन केंद्र बंद रहेंगे।सोमवार को टोकन और खाद का वितरण होगा।


गोविंदपुर के किसान रामखेलावन ने बताया कि दो दिन से घर बार छोडे़ खाद के लिए पड़ा हूं। चबूतरे पर सोता हूं और खाना बनाता हूं। अधिकारियों के आश्वासन के बाद उम्मीद जगी थी कि शनिवार को खाद मिल जाएगी, लेकिन बताते है कि दो दिन न टोकन बंटेंगे और न खाद का वितरण होगा। ऐसे में आज घर चलें जाएंगे। रविवार की रात वापस आ जाएंगे।


त्रिवेणी के किसान शंकर द्विवेदी का कहना है कि अधिकारी कर्मचारी जानबूझकर खाद का संकट पैदा कर रहे हैं। ताकि वह अच्छे दामों पर खाद ब्लैक कर सकें। शुक्रवार को कहा गया था कि शनिवार को पुलिस की मौजूदगी में टोकन व खाद का वितरण होगा। एक बज रहे है कोई नहीं आया। किसान खेती बाड़ी का काम छोड़े यहां पड़ा है।


मनीपुर के किसान बद्री विशाल का कहना है कि खाद के लिए कई दिन से लौट रहे हैं। शुक्रवार को अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि शनिवार से पुलिस की मौजूदगी में टोकन व खाद का वितरण कराया जाएगा। अब दो दिन केंद्र बंद रहने की सूचना चस्पा कर दी गई है। ऐसे में अधिकारी खाद का संकट पैदा कर रहे है। दो दिन खाद न बंटी तो सोमवार को मारा-मारी होगी।
-
वर्जन-
शुक्रवार को खुद पुलिस की मौजूदगी में दो हजार टोकन वितरित कराए थे। किसानों की सूची तैयार हो रही है रविवार से मंगलवार तक इन्हीं किसानों को खाद का वितरण किया जाएगा। इसके बाद ही नए टोकन वितरित होंगे।
नमन मेहता
एसडीएम सदर
-
एसडीएम ने खुद वितरित कराए टोकन व खाद
पैलानी। पलरा सहकारी समिति में एसडीएम अंकित वर्मा की मौजूदगी में टोकन व खाद का वितरण हुआ। 200 किसानों को टोकन बांटे गए। प्रत्येक टोकन पर किसानों को तीन बोरी खाद दी जा रही है। रकबे के हिसाब से खाद न मिलने पर एसडीएम ने कहा कि खाद की कोई कमी नहीं है दो तीन बार में खाद ले लें। दावा किया कि सभी सेंटरों पर लेखपाल व पुलिस की मौजूदगी में खाद वितरण कराया जा रहा है। नायब तहसीलदार मुस्तकीम, सीओ सदर राजवीर सिंह, थाना अध्यक्ष पैलानी राजेश वर्मा आदि मौजूद रहे। (संवाद)
-
समितियों में कई दिनों से नहीं है खाद
तिंदवारी। कस्बे की सहकारी समितियों में पिछले कई दिनों से डीएपी नहीं है। किसान आता है और मायूस होकर लौट जाता है। खाद न मिलने से किसान आक्रोशित है। किसान रामस्वरूप तिलका डेरा, शिवकुमारी जौहरपुर, राजू सिंह सैमरी , राजा सेमरी, अरविंद बछेउरा , राजू सैमरी, राजा बेटी जौहरपुर, विनोद ने बताया कि खाद के लिए समितियों की सदस्यता अनिवार्य कर दी गई है। जो किसान सदस्य नहीं है उसे खाद नहीं दी जा रही है। ऐसे में किसान परेशान है। केंद्र प्रभारी अरूण कुमार व मधुराज का कहना है कि खाद की डिमांड भेजी है। (संवाद)

मंडी समिति में खाद केंद्र के बाहर खड़े किसान। संवाद

मंडी समिति में खाद केंद्र के बाहर खड़े किसान। संवाद

मंडी समिति में खाद केंद्र के बाहर खड़े किसान। संवाद

मंडी समिति में खाद केंद्र के बाहर खड़े किसान। संवाद

मंडी समिति में खाद केंद्र के बाहर खड़े किसान। संवाद

मंडी समिति में खाद केंद्र के बाहर खड़े किसान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें