फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग युवक ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। शहर की हरिजन कालोनी (जेल के सामने) में अखिलेश (26) पुत्र गामा प्रसाद ने शुक्रवार को सुबह कमरा बंद कर रस्सी से फांसी लगा ली। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतक के बहनोई रामसुरेश ने बताया कि पांच साल पूर्व ट्रेन से अखिलेश का दाहिना पैर कट गया था। एक प्राइवेट दुकान में ऑटो मिस्त्री था। पत्नी मंजू के चाल-चलन पर शक को लेकर कलह चल रही थी।
पत्नी ने दो बार सिविल चौकी पुलिस में इसकी शिकायत भी की। इस पर पुलिस ने अखिलेश को डांटा-डपटा था। परिजनों के मुताबिक इसी कलह में आत्महत्या कर ली। मृतक की छह साल पूर्व शादी हुई थी। एक पुत्र है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें