Divyang girl jumped in the well, recruited
- फोटो : BANDA
खप्टिहा कलां। दिव्यांग युवती ने कुएं में कूदकर आत्महत्या की कोशिश की। ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने उसे बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर बताई गई है।
पैलानी थाना क्षेत्र और खप्टिहा कलां पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत तरौस निवासी मोनू की पत्नी अन्नू (28) सोमवार को सुबह करीब साढ़े चार बजे दरवाजा खोलकर बाहर निकल गई। घर के नजदीक स्थित कुएं में छलांग लगा दी।
कुएं में कूदने की आवाज सुनकर पड़ोसी महिला ने परिजनों को जानकारी दी। कुछ देर बाद चौकी प्रभारी ओम प्रकाश द्विवेदी और पैलानी थाना पुलिस पहुंच गई। चंदू और अनूप सिंह आदि ग्रामीणों की मदद से रस्सा डालकर अन्नू को बमुश्किल बाहर निकाला और एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया।
सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोट आने पर डाक्टर ने हालत नाजुक बताई है। परिजन घटना की वजह नहीं बता सके। चौकी प्रभारी ओमप्रकाश द्विवेदी ने बताया कि फिलहाल मायके वालों ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। परिजन आत्महत्या के प्रयास करने की घटना का कारण स्पष्ट नहीं कर सके।