फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत से लोक सभा तक दिव्यांगों ने मांगा आरक्षण

विज्ञापन
Divyang asked for reservation from Gram Panchayat to Lok Sabha - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। राष्ट्रीय विकलांग पार्टी ने ग्राम पंचायत से लेकर लोक सभा तक दिव्यांगों को 4 फीसदी आरक्षण की मांग की है। साथ ही मासिक पेंशन बढ़ाकर 3 हजार किए जाने और सरकारी नौकरियों का बैकलॉग खोलकर दिव्यांगों को समायोजित करने की मांग की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को विकलांग पार्टी ने विश्व विकलांग दिवस को काले दिवस के रूप में मनाया। प्रदर्शन के बाद कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को 6 सूत्रीय मांग पत्र भेजा। कहा कि विकलांगों का जीना दूभर हो रहा है। आत्महत्याएं कर रहें हैं। उन्हें बराबरी का दर्जा और स्वावलंबी बनाने के लिए विकलांग पार्टी लगातार आंदोलन कर रही है। पर कोई तवज्जों नहीं दी जा रही।
मांग पत्र में ग्राम पंचायत, जिला पंचायत, विधान सभा और लोक सभा में दिव्यांगों को 4 फीसदी आरक्षण, पेंशन 500 से बढ़ाकर 3 हजार रुपये करने, प्रधानमंत्री आवास योजना में प्राथमिकता से आवास व शौचालय, अंत्योदय राशन कार्ड, वर्ष 2016 में पारित विकलांग अधिनियम को लागू करने आदि की मांगे की गईं हैं। प्रदर्शन व ज्ञापन में तहसील अध्यक्ष श्रीराम प्रजापति सहित सुधीर शर्मा, श्याम बाबू त्रिपाठी, रामबाबू शुक्ल, संतोष कुमार अकेला, सुरेंद्र शर्मा, मुलुवा बाबा, अमित निगम, संपत देवी, कमल शिवहरे, शिवप्यारी, सनद कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें