फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांटे रजाई और कंबल

Tue, 30 Dec 2014 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
गरीबों को ठंड से बचाने के लिए स्वयंसेवी संगठन भी आगे आए हैं। ह्यूमन वेलफेयर फाउंडेशन, नई दिल्ली के बैनर तले मंगलवार को गूलरनाका स्थित शिशु मंदिर जूनियर हाईस्कूल में जमाते इस्लामी हिंद (पूर्वी) ने 150 रजाइयां बांटी।
विज्ञापन


जमात के नाजिम मौलाना अकरम खां, डा.मुईन, मास्टर मोहम्मद अली, हनीफ फारुकी, सिराज अहमद, शकूर मास्टर (मानिकपुर), मुशीर अहमद और नवाब अहमद आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत हाफिज अदील ने तिलावत से की।

उधर, सोमवार की देर रात नायब तहसीलदार गिरिवर सिंह ने भ्रमण कर शहर के कई बेसहारा और फुटपाथों पर सो रहे लोगों को कंबल ओढ़ाए। बांदा शहर और तिंदवारा गांव में अलावों का भी निरीक्षण किया। 
विज्ञापन


नगर पंचायत बिसंडा में आदर्श इंटर कॉलेज परिसर में 300 गरीब और असहाय लोगों को कंबल वितरित किए गए। एडीएम डीएस पांडेय, एसडीएम अतर्रा मनोज कुमार सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष शांति साहू, ईओ संतोष कुमार चौधरी, अध्यक्ष प्रतिनिधि राधेश्याम साहू, बृजगोपाल, कल्याण सिंह आदि मौजूद रहे।

उधर, कालिंजर में पूर्व सांसद बाल कुमार पटेल ने एसडीएम धीरेंद्र की मौजूदगी में 100 गरीबों को कंबल बांटे। सपा प्रबुद्ध सभा जिलाध्यक्ष बाल कृष्ण पांडेय, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष बसंत पटेल, जिला उपाध्यक्ष नवी उल्ला, महफूज अली, अब्दुल मतीन, अशोक दुबे, डॉ.रामऔतार यादव, राजेंद्र मिश्रा, रामेश्वर यादव, हरिश्चंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें