गरीबों व असहायों को कंबल बांटे
बांदा। महोखर गांव में बुजुर्गों और गरीबों को कंबल बांटे गए। बसपा नेता के भाई व समाजसेवी राहुल सिंह गुड्डूू ने लगभग दो सौ बुजुर्गों और गरीबों को कंबल वितरित किए।
उधर, व्यापारी अधिकार संगठन ने संकट मोचन मंदिर में गरीबों को कंबल बांटे। इस अवसर पर रामकिशन गुप्ता बासू, डा. रामराज गुप्ता, संतोष अनशनकारी, रामबाबू गुप्ता, रामसुफल साहू, मंजुल मयंक, विकास बाबा, इमरान, विष्णु गुप्ता, सुमित गुप्ता, उमेश साहू, देवेंद्र अवस्थी, लवलेश सिंह, पंकज रैकवार, अनुरुद्ध त्रिपाठी, रजत सेठ, बालमुकुंद शुक्ला, अखिलेश दीक्षित, पुष्कर द्विवेदी, बद्री प्रसाद गुप्ता, राकेश राजपूत आदि मौजूद रहे।