फोटो नंबर 7- अस्पताल में मौजूद परिजन
थाना क्षेत्र के चिल्ला गांव में घटना, परिजनों ने अवसाद में रहने की बात बताई
संवाद न्यूज एजेंसी
पहाड़ी। थाना क्षेत्र के चिल्ला गांव में शुक्रवार दोपहर को इंटर की छात्रा ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन के अनुसार वह अक्सर बीमार रहती थी, इससे वह अवसाद में थी। अन्य किसी कारण की जानकारी नहीं है।
चिल्ला गांव निवासी रामदयाल ने बताया कि वह शुक्रवार दोपहर को पत्नी के साथ खेत पर था। उसके साथ तीन पुत्रियां भी थीं। घर में दो छोटे पुत्र व 16 साल की पुत्री प्रीति देवी थी। उसके छोटे पुत्र ने बताया कि दोपहर को दीदी परसौंजा गांव से दवा लेकर आई थी। बाद में वह कमरे में चली गई और बाहर नहीं निकली।
शाम को जब माता पिता घर आए और दरवाजा खुलवाया तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई। दरवाजा खोला तो अंदर का नजारा देख चीख पड़े। पुलिस सूचना दी गई। थाना प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस पहुंची और पंचनामा कराया। परिजनों ने खुदकुशी का कारण अभी तक बीमारी ही बता रहे हैं। प्रीति पांच बहन व दो भाइयों में दूसरे नंबर की थी। वह अवधेश प्रसाद इंटर कॉलेज परसौंजा में कक्षा 11 में पढ़ती थी।