बांदा। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और प्रदेश प्रभारी बाजीराव खांडे व प्रांतीय सचिव तथा बांदा जनपद प्रभारी हरदीपक निषाद ने गुरुवार को यहां जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से दिल्ली में आयोजित हो रही महारैली में बड़ी तादाद में शामिल होने को कहा।
राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि जिला से लेकर बूथ तक संगठन को सशक्त और मुकम्मल बनाना है। हर हफ्ते कामों की समीक्षा होगी। कहा कि महारैली में जाने के लिए 10-10 लोगों के ग्रुप बना लें। उनके नाम व मोबाइल नंबर प्रांतीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय कंट्रोल रूम तथा जिला व शहर अध्यक्ष को उपलब्ध करा दें।
जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने बताया कि तैयारियां जारी हैं। नुक्कड़ सभाएं की जा रही हबश्ं। बड़ी तादाद में बांदा की भागीदारी होगी। बैठक में साकेत बिहारी मिश्र, सीमा खान, मुमताज अली, सद्दाम हुसैन, आदित्य कुमार, रामहित निषाद आदि ने भी संबोधित किया।
राजेश गुप्ता, केशव पाल, बीलाल, लल्लू प्रजापति, किशनबाबू गुप्त, संतोष द्विवेदी, अल्तमश, अशरफ रंपा, जिलानी दुर्रानी, प्रद्युम्न कुमार दुबे लालू, राजबहादुर गुप्ता, संजय गुप्ता, पुष्पेंद्र श्रीवास्तव, कुतैबा जमां, शोएब रिजवी, शिवबली सिंह आदि शामिल रहे।