DIOS,railly,covid 19,collage,ncc
- फोटो : BANDA
बांदा। आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज में संचालित एनसीसी इकाई के जूनियर व सीनियर डिवीजन के कैडेट्स ने कोरोना वैक्सीन जागरुकता रैली निकाली। कर्नल ओपी शर्मा, समादेश अधिकारी एनसीसी बटालियन फतेहपुर के निर्देशन में शनिवार को प्रधानाचार्य मेजर मिथलेश कुमार पांडेय व चीफ आफीसर मंगल प्रसाद के नेतृत्व शनिवार को कोरोना वैक्सीन जागरुकता रैली रवाना की गई।
डीआईओएस विनोद सिंह ने हरी झंडी दिखाई। नगर भ्रमण के बाद रैली का समापन वापस विद्यालय में हुआ। कैडेट्स ने राहगीरों को वैक्सीन लगवाने के प्रति जागरूक किया। इस दौरान कोरोना महामारी से बचने के तरीके भी बताए। रैली में सीनियर अंडर आफिसर अनूप मिश्रा, अंडर आफिसर अभिषेक सिंह गोलू, भूपेंद्र सिंह, गोलू, कैडेट्स रोशनी साहू, शिवानी देवी, मानसी धुरिया, प्रांजली देवी, सपना सिंह, अनीता, नीशु, बुशरा सिद्दीकी, आकाश सिंह गौर समेत 190 कैडेट्स शामिल रहे।