फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पति के सहयोग से बनी डिजिटलाजेशन ऑफ द डे

Sat, 29 Nov 2025 10:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो- 03 आंगनबाड़ी व पति को एक साथ सम्मानित करती डीएम। संवाद
विज्ञापन
बांदा। पति के सहयोग से विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) का काम तिंदवारी विधान सभा के बूथ 229 में शत प्रतिशत पूरा करने पर वृद्ध आंगनबाड़ी अनुराधा व उनके पति को डीएम ने सम्मानित किया। इसके अलावा तिंदवारी विधानसभा के भाग संख्या 133 के आदित्य रिछारिया सहायक अध्यापक, भाग संख्या 185 के अरविंद कुमार शिक्षा मित्र, बबेरू विधानसभा के भाग संख्या 88 के राजेश सहायक अध्यापक को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

वहीं भाग संख्या 162 के भागवत प्रसाद शिक्षामित्र, नरैनी विधानसभा के भाग संख्या 186 के कमलेश कुमार सहायक अध्यापक, 343 के सुरेश कुमार शिक्षा मित्र, 369 में मनोज कुमार शिक्षा मित्र, विधानसभा सदर बांदा के भाग संख्या 258 की प्रियांशी जैन सहायक अध्यापक को भी सम्मानित किया गया।
डीएम जे. रीभा ने कहा कि काम के प्रति लगन व निष्ठा है तो वह पूरा होता है। उन्होंने वृद्ध आंगनबाड़ी अनुराधा से अन्य बीएलओ को सीख लेने की सलाह दी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी कुमार धर्मेद्र, सहायक निर्वाचन अधिकारी व जिला सूचना अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें