फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda Accident: बाइक में पीछे बैठा युवक उछलकर क्रासिंग पर गिरा, ट्रक ने कुचला

Sat, 29 Nov 2025 10:10 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

बाइक में पीछे बैठा युवक उछलकर क्रासिंग पर गिरा और उसे ट्रक ने कुचल दिया। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के बिसंडा रोड रेलवे क्रासिंग पर ओवरटेक करने में हादसा हुआ। 
विज्ञापन
कोतवाली परिसर में आक्रोशित मृतक के परिजनों को समझाते बुझाते प्रभारी थानाध्यक्ष व पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाइक में पीछे बैठा युवक अचानक बिसंडा रोड स्थित रेलवे क्रासिंग पर गिर पड़ा, उसी समय निकल रहे ट्रक के पिछले पहिए के नीचे आकर उसकी कुचलकर मौत हो गई। रेल ट्रैक पर हादसा होने से जाम लग गया। परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया।

विज्ञापन


बबेरू कोतवाली क्षेत्र के भदेहदू गांव निवासी अशोक (35) ने बताया कि वह अपने चचेरे भाई रोहित (19) के साथ बाइक से रिश्तेदारी में निमंत्रण में अतर्रा जा रहे थे। शनिवार की रात करीब आठ बजे दोनों बाइक सवार अतर्रा के बिसंडा रोड रेलवे क्रासिंग पर पहुंचे, तभी अचानक ओवरटेक करने के चलते बाइक में पीछे बैठा रोहित गिरकर ट्रक के पिछले पहिए के नीचे आ गया। इससे रोहित की कुचलकर मौत हो गई। रेल ट्रैक पर शव पड़े होने के चलते दोनों तरफ जाम लग गया। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने तकरीबन आधे घंटे बाद जाम खुलवाया।

जानकारी मिलने पर रिश्तेदार कोतवाली पहुंच गए। वहां शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजने की जानकारी मिलने पर वह आक्रोशित हो गए। और पुलिस कर्मियों से अभद्रता करने लगे। इस बीच कोतवाली प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने उन्हें समझा कर शांत किया। कोतवाली प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि ट्रक चालक व ट्रक को कब्जे में लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें