फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईजी ने थाने का किया निरीक्षण

Sat, 16 Feb 2019 11:16 PM IST
ASIF ASIF अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
अतर्रा थाना में खड़े कबाड़ वाहनों का निरीक्षण करते डीआईजी एके राय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

समाधान दिवस में अचानक आए डीआईजी अनिल कुमार राय ने फरियादियों से बातचीत की। थाने का निरीक्षण किया। लेखपालों के शत-प्रतिशत उपस्थित न होने पर असंतोष जताया। कानूनगो अवधेश मिश्रा से इसका स्पष्टीकरण मांगा। थाना परिसर में खड़े लावारिस वाहनों के निस्तारण के निर्देश दिए। लॉकप आदि का भी निरीक्षण किया।

विज्ञापन


डीआईजी ने कहा कि समस्याओं का समाधान न होने से लोगों का तहसील दिवस और समाधान दिवस से मोह भंग हो रहा है। निरीक्षण के दौरान इंस्पेक्टर दिनेश सिंह, पीआरओ ताराचंद्र पटेल आदि उपस्थित रहे। डीआईजी ने थाने में तैनात महिला कांस्टेबल अनुराधा को अपने 8 माह के बच्चे के साथ ड्यूटी करते देखा तो उससे बातचीत की और समस्याएं पूछीं। अनुराधा का पति मुंबई में जॉब करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें