फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे और डिफेंस कारीडोर से मिलेगा रोजगार

विज्ञापन
मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक में शामिल विधायक और अफसर। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल की वीडियो कान्फ्रेंसिंग समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर काम चल रहा है। डिफेंस कारीडोर के काम भी शीघ्र नजर आएंगे। इससे यहां लोगों को रोजगार मिलेगा। मुख्यमंत्री ने बुंदेलखंड में आर्गनिक फार्मिंग और स्प्रिंकलर सेट से सिंचाई को बढ़ावा देने पर जोर दिया। अधिकारियों को निर्देश दिए कि अन्ना प्रथा को खत्म करने के लिए गोवंश आश्रय स्थलों में गायों को संरक्षित करें। साथ ही नस्ल सुधार के कार्य भी कराए जाएं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के समन्वय पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जो योजनाएं यहां पहले से चल रही हैं उनमें पैसे की आड़े नहीं आएगी। शासन पर्याप्त धन उपलब्ध कराएगा। मुख्यमंत्री ने बुंदेलखंड में तालाब और बावड़ियों के उद्धार के निर्देश दिए।
खासकर महोबा और चरखारी में चंदेलकालीन बावड़ियों का जिक्र करते हुए इनके पुनरुद्धार की कार्य योजना तैयार करें। स्वच्छता मिशन के तहत सभी गांवों में सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया जाए। जिन गांवों में ग्राम पंचायत कार्यालय नहीं हैं वहां उनका निर्माण कराएं। अधिकारियों से कहा कि जनप्रतिनिधियों के प्रस्तावों को गंभीरता से लें और उन पर शीघ्र कार्रवाई करें। जनसामान्य की समस्याओं को भी प्राथमिकता से निस्तारित किया जाए।
विज्ञापन

पर्यटन हब के रूप में विकसित होगा चित्रकूट
बांदा। मुख्यमंत्री श्री योगी ने कहा कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे शुरू होने पर यहां पर्यटक आने लगेंगे। चित्रकूट को पर्यटन हब के रूप में विकसित किया जाए। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा।
पलायन का रास्ता रुकेगा। चित्रकूट परिक्रमा मार्ग को चौड़ा करने के निर्देश दिए। साथ ही यहां की विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने को कहा। हरेक विकास कार्य में गुणवत्ता सुनिश्चित करने की ताकीद की। निर्देश दिए कि आईजीआरएस से मिलने वाली शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता से किया जाए।
विधायकों ने सीएम को बताई समस्याएं
बांदा। वीडियो कान्फ्रेंसिंग में मुख्यमंत्री से रुबरू हुए चित्रकूटधाम मंडल के विधायकों ने भी समस्याएं बयां कीं। बांदा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने बांदा में निर्माणाधीन बाईपास को शीघ्र पूरा कराने और अन्ना प्रथा पर रोक के लिए ठोस कार्रवाई का अनुरोध किया।
विधायक चंद्रपाल कुशवाहा, राजकरन कबीर और बृजेश प्रजापति ने भी अपने क्षेत्रों की प्रमुख समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। कोरोना महामारी के बीच अस्पतालों को संसाधन मुहैया कराने की मांग की।
रॉयल्टी का 10 फीसदी जमा होता है डीएमएफ फंड में
बांदा। मुख्यमंत्री ने चित्रकूटधाम मंडल में खनिज से हर वर्ष डीएमएफ (डिस्ट्रिक्ट माइंस फाउंडेशन) में आने वाले करोड़ों रुपये के मद्देनजर खनिज के गढ़ हमीरपुर और महोबा में इस फंड से अस्पतालों का उच्चीकरण मेडिकल कालेजों की तर्ज पर निर्देश दिए।
डीएमएफ की स्थापना अगस्त 2017 में हुई थी। इसमें खनिज पट्टाधारकों द्वारा हर माह जमा की जाने वाली रायल्टी राशि का 10 फीसदी हिस्सा जमा होता है। यह पैसा जनपद के किसी भी विकास कार्य में जिलाधिकारी की अनुमति से खर्च किया जा सकता है।
मसलन चित्रकूट मंडल मुख्यालय बांदा जनपद में मौजूदा समय में डीएमएफ मद में अब तक 17 करोड़ 58 लाख 36 हजार 354 रुपये जमा हो चुके हैं। इसमें 2 करोड़ एक लाख 10 हजार 621 रुपये पेयजल आदि योजनाओं के लिए दिए जा चुके हैं। फंड के खाते में 15 करोड़ 57 लाख 25 हजार 733 रुपये जमा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें