फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू के इलाज की व्यवस्थाएं देखीं, जिला अस्पताल में स्वाइन फ्लू का वार्ड देखा

Sun, 22 Feb 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
दो मरीजों में ‘स्वाइन-फ्लू’ पुष्टि के बाद जिलाधिकारी ने अस्पताल का निरीक्षण कर मर्ज से निपटने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। स्वाइन-फ्लू इलाज के लिए गठित पांच सदस्यीय टीम की उपस्थिति भी देखी।
विज्ञापन


मरीजों, तीमारदारों और अस्पताल प्रशासन से मास्क इस्तेमाल करने को कहा। कानपुर में इलाज करा रहे बांदा के स्वराज कालोनी निवासी छह वर्षीय बालक और नवोदय विद्यालय के लेक्चरर डॉ.विनोद कुमार त्रिपाठी की जांच में स्वाइन फ्लू के लक्षण पाए गए।

इसी को लेकर रविवार को डीएम सुरेश कुमार ने जिला अस्पताल में बने पांच बेड वाले स्वाइन फ्लू वार्ड का निरीक्षण किया और सफाई देखी। इस रोग के लिए गठित की गई टीम की उपस्थिति चेक की। फ्लू में इस्तेमाल होने वाली दवाएं,इंजेक्शन के स्टॉक का भी जायजा लिया। डीएम ने बताया कि स्वाइन-फ्लू पुष्टि होने वाले बांदा के दो मरीजों का इलाज कानपुर में हो रहा है।
विज्ञापन



इसी को लेकर यहां भी तैयारियां देखीं गई। सीएमओ डॉ.आरके सिंह ने बताया कि स्वाइन-फ्लू की जांच काफी महंगी है और यह लखनऊ के केजीएमयू व पीजीआई में ही होती है। ऐसे में हर मरीज की जांच कराना संभव नहीं है। लक्षण की आशंका पर ही मरीज का थ्रोट स्वॉब जांच के लिए भेजा जाएगा। इस अवसर पर सीएमएस डॉ.शेखर समेत कई डॉक्टर उपस्थित रहे।

लाव-लश्कर के साथ निकले डीएम व एसपी
बांदा। होली हर हालत में शांतिपूर्वक और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न होने के प्रदेश सरकार के सख्त आदेशों पर डीएम और एसपी खुद लाव-लश्कर के साथ रविवार की शाम शहर की सड़कों पर निकल पड़े।

प्रशासन और पुलिस का जत्था अलीगंज पुलिस चौकी से रवाना हुआ। डीएम सुरेश कुमार और एसपी राकेश शंकर आगे चल रहे थे। उसके साथ एएसपी आशुतोष शुक्ल और सीओ सिटी विनोद सिंह समेत कई दरोगा और बड़ी संख्या में कांस्टेबिल थे। बेपर्दा मीट की दुकानों पर खुद खड़े होकर पर्दा डलवाया।

गूलर नाका स्थित वीमार्ट मॉल का अंदर-बाहर से जायजा लिया। मॉल संचालकों से सुरक्षा और सीसी कैमरों के बारे में सवाल किए। सर्राफा व्यवसायियों से भी उनकी सुरक्षा संबंधी जानकारियां ली। शहर में लगे सीसी कैमरे देखे। शहर कोतवाली में सीसी कैमरों का कंट्रोल रूम ठप मिला। डीएम ने इसे चालू करने को कहा।

‘मिलावटी सामान और नकली दारू न बिके’
डीएम ने खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि होली के मद्देनजर मिलावटी खाद्य सामग्री की बिक्री रोकने के लिए टीमें बनाकर छापे मारें। अभियान चलाकर अवैध शराब बनाने और बेचने पर कड़ाई से रोक लगाएं।

रविवार को डीएम के कैंप कार्यालय में बैठक में डीएम ने कहा कि नकली दूध, खोवा, मिठाई आदि की चेकिंग की जाए। रोजाना नमूने भरकर की गई कार्रवाई से उन्हें अवगत कराया जाए। मीट की दुकानें भी चेक की जाएं।

थानाध्यक्षों से कहा कि विवादित स्थलों पर होलिका दहन के मामले में राजस्व अधिकारी और लेखपाल से जानकारी लेकर कार्रवाई करें। बैठक में एसपी ने कहा कि पुलिस की जहां भी जरूरत हो, उपलब्ध कराई जाएगी। त्योहार शांतिपूर्वक और सौहार्दपूर्ण होना चाहिए। बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट कृपाशंकर पांडेय सहित आबकारी, खाद्य सुरक्षा आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें