बांदा। गर्मी बढ़ने के साथ ही डायरिया ने जोर पकड़ लिया है। डायरिया की चपेट में आने वालों की संख्या एकबारगी बढ़ने ट्राॅमा सेंटर के सभी 22 बेड फुल रहे। 24 घंटों में 15 लोगों को ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। इसमें तीन मासूम बच्चे भी शामिल हैं।
ट्राॅमा सेंटर में सुकौरा गांव निवासी शिवांश (2), कालूकुआं निवासी यशी (4), जारी गांव निवासी सूर्यांश (8 माह), महोखर गांव निवासी आरती (25), गिरवां गांव निवासी रामदेवी (22), इंदिरानगर निवासी खुशी (14), शांतिनगर निवासी नीलकमल (35), मढि़यानाका निवासी संगीता (35), महोखर गांव निवासी उजियारी (85), इंदिरा नगर निवासी कलावती (34), भूरागढ़ निवासी शांती (45), बिजली खेड़ा निवासी श्रेया (12), सर्वोदय नगर निवासी शिवपूजन (76), जमालपुर निवासी माया (35), तिंदवारी निवासी लक्ष्मी (34) शामिल हैं।
जिला अस्पताल में तैनात वरिष्ठ ईएमओ डॉ. अभिषेक का कहना है कि गर्मी के दिनों में खाली पेट घर से बाहर न निकलें। देर रात भोजन करने से परहेज करें। अगर तीन से चार बार लूज मोशन आ रहे हैं तो तत्काल डॉक्टर को दिखाएं। इन दिनों शादी सहालगों का भी मौसम चल रहा है। ऐसे में खानपान में एहतियात बरतें।