फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: दीवारी नृत्य ने किया मंत्रमुग्ध, टीमें पुरस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। केन नदी किनारे स्थित कलोथर बाबा (कहला) में दीवारी नृत्य प्रतियोगिता हुई। इसमें आसपास के दर्जन भर गांवों की टीमों ने अपना कला का प्रदर्शन कर मंत्रमुग्ध किया। विधायक ने टीमों को उपहार देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

ग्राम कहला मजरा हटेटी पुरवा में स्थित कलोथर बाबा आश्रम में गुरुवार को दीवारी नृत्य प्रतियोगिता हुई। मेले में क्षेत्र की ग्राम बगहा, कहला, हटेटी पुरवा, बजरंग पुरवा, बड़ोखर खुर्द सहित 10 टीमों ने प्रतिभाग किया। कलाकारों ने शानदार दीवारी लोक नृत्य का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर शांति धाम पहाड़ी बाबा के संत बलराम दास जी महाराज, पीतांबरा पीठ नागाबाबा आश्रम के महंत स्वामी ओम चेतन ब्रह्मचारी ने कलाकारों की प्रस्तुति को सराहा।
जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद व सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली टीमों को पुरस्कृत किया। नगर के अलावा मेले में ग्रामीण क्षेत्र के तमाम बच्चे व महिला पुरुष शामिल हुए। टीमों के मुखिया को शाॅल एवं गिफ्ट देकर प्रोत्साहित किया गया। आयोजक श्रीराम निषाद जी ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें