फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपकरणों से रोचक बनेगी विज्ञान की पढ़ाई

Fri, 09 Sep 2016 10:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञान किट बांटते जिला अध्यक्ष प्रतिनिधि लाखन सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। परिषदीय स्कूलों में विज्ञान को रोचक व प्रायोगिक बनाने लिए अब प्रधानाध्यापक 35 उपकरणों का उपयोग करेंगे। विज्ञान क्लब की ओर से पूर्व माध्यमिक विद्यालयों को विज्ञान किट वितरित की गई।
विज्ञापन


जिला पंचायत सभागार में शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि लाखन सिंह ने कहा कि बच्चे विज्ञान को जटिल मानते हैं और उससे भागते हैं। विज्ञान क्लब द्वारा इसे रोचक बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

यह सराहनीय है। जिला समन्वयक शनि कुमार ने कहा कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा विकसित यह विज्ञान किट 8वीं तक की विज्ञान को रोचक व प्रायोगिक ढंग से पढ़ाने में सहायक है। इसमें 35 उपकरणों का समायोजन है। बीएसए एसएन सिंह ने कहा कि जिन विद्यालयों का चयन किया गया है, वहां की शिक्षा गुणवत्ता अच्छी है।
विज्ञापन


विज्ञान किट का बेहतर सद्पुयोग करने को कहा। एबीेसए बबेरू आरपी सिंह ने संचालन किया। अनिल श्रीवास्तव, सुनील कुमार, अतुल शिवहरे, सुनील भाष्कर समेत प्रधानाचार्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें