फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार में हर क्षेत्र का विकास

विज्ञापन
बबेरू में भाजपा की सभा संबोधित करतीं राज्यमंत्री नीलिमा कटियार। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बबेरू। प्रदेश की विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी उच्च शिक्षा राज्य मंत्री नीलिमा कटियार ने कहा है कि भाजपा सरकार में प्रदेश का हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। उन्होंने पार्टी के जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ आम आदमी तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका अदा करें।
विज्ञापन

शुक्रवार को यहां मैरिज हाल में आयोजित सम्मेलन में राज्यमंत्री ने स्नातक चुनाव की भी चर्चा की। कार्यकर्ताओं से पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में जुटने को कहा। विधायक चंद्रपाल कुशवाहा ने कहा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को गांव-गांव पहुंचाना होगा।
सम्मेलन की अध्यक्षता चुनाव संयोजक रामनरेश मिश्रा और संचालन विवेकानंद गुप्ता ने किया। जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद सहित विश्वेशर पांडेय, रामप्रकाश गुप्ता, अजय पटेल, राम प्रकाश साहू, सुखदेव वर्मा, विजय विक्रम सिंह, अभिषेक द्विवेदी, विष्णु प्रताप सिंह, संदीप सिंह, संतोष बाथम, सुनीता भारती, मीना भारती, सुनील पटेल, हेमलता वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, तहसील बार एसोसिएशन भवन में राज्य मंत्री का अधिवक्ताओं ने स्वागत किया। बार अध्यक्ष शिव कुमार सिंह, मंत्री नरोत्तम सिंह यादव, अधिवक्ता रामेंद्र, विवेकानंद गुप्ता, जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद, अजय पटेल, पंकज द्विवेदी, शशिभूषण द्विवेदी, रामप्रताप वर्मा, मैकू लाल, महेश त्रिपाठी, जय गोपाल गुप्ता, प्रकाश श्रीवास्तव, कमलेश गुप्ता, राममूर्ति गुप्ता, दीपक पाल, राजेश विश्वकर्मा, समरेंद्र शर्मा, रमेश सिंह, महेश, उमाकांत तिवारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें