फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: उपमुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के निजी सचिव के पैतृक आवास पर पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
पैलानी। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने पैलानी तहसील के निवाईच गांव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निजी सचिव ओम प्रकाश सिंह के पैतृक आवास पहुंचकर उनकी दिवंगत मां मानवती को श्रद्धांजलि अर्पित की। 23 जनवरी को बीमारी के कारण मानवती का निधन हो गया था। उपमुख्यमंत्री ने सर्वप्रथम मानवती के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उप मुख्यमंत्री के अचानक पहुंचे से आनन फानन में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त की गईं।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने ओम प्रकाश सिंह और उनके बड़े भाई शिक्षक शिव प्रकाश सिंह से पारिवारिक कुशलक्षेम जाना। यह उल्लेखनीय है कि दिवंगत मानवती के पिता शिव बली सिंह जो सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य थे, उनका भी पांच महीने पहले बीमारी के कारण निधन हो चुका था। उपमुख्यमंत्री ने स्थानीय पार्टी पदाधिकारियों से भी मुलाकात की। उन्होंने निजी ओएसडी अमित द्विवेदी से संक्षिप्त बातचीत के बाद शाम 5:19 बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान किया।

यातायात व्यवस्था पर प्रभाव

उपमुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर, प्रशासनिक अधिकारियों ने पपरेंदा अमलोर मोड, नरी मोड और पैलानी डेरा में बैरिकेडिंग लगाकर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया था। इसके कारण बांदा-हमीरपुर मार्ग पर सैकड़ों गाड़ियां खड़ी रहीं। उपमुख्यमंत्री के जाने के बाद ही यातायात सुचारू रूप से बहाल हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें