फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधरोपण का लक्ष्य पूरा करने को विभाग बनाएं कार्ययोजना

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मंडलायुक्त गौरव दयाल ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बताया कि मंडल में पौने दो करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य शासन ने निर्धारित किया है। लक्ष्य पूर्ति के लिए विभाग कार्ययोजना बनाकर तैयारी करें। संभावना जताई कि पौधरोपण अभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री खुद यहां से कर सकते हैं।
विज्ञापन

मयूर भवन सभागार में हुई बैठक में मंडलायुक्त ने कहा कि जुलाई के प्रथम सप्ताह में पौधरोपण कार्य शुरू होगा।
संभावना है कि मुख्यमंत्री पौधरोपण का शुभारंभ यहां से कर सकते हैं। सभी विभाग पौधरोपण के लिए भूमि चिह्नित कर गड्ढा खोदने का कार्य जून के अंत तक सुनिश्चित करें। पौधरोपण अभियान में छात्रों को भी शामिल करें। प्रेरित करें कि हर छात्र कम से कम दो पौधे लगाएं।
वन संरक्षक (चित्रकूटधाम मंडल) केके सिंह ने बताया कि बांदा में 36.71 लाख, हमीरपुर में 52.10 लाख, महोबा में 40.78 लाख व चित्रकूट में 51.24 लाख पौधे लगाए जाएंगे। संयुक्त विकास आयुक्त रमेशचंद्र पांडेय, संभागीय परिवहन अधिकारी देवमणि भारती, मुख्य अभियंता विद्युत, प्रभागीय वनाधिकारी संजय अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग एमसी जैन, उप निदेशक सूचना भूपेंद्र सिंह यादव आदि मंडलीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें