फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: छह और मरीज में डेंगू की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-11- जिला अस्पताल में अपनी बारी के इंतजार में बैठे मरीज। संवाद
विज्ञापन


-चार ने प्राइवेट पैथोलॉजी, दो ने जिला अस्पताल में कराई जांच
- जिले में मरीजों की संख्या 16 पहुंची
संवाद न्यूज एजेंसी

बांदा। जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को डेंगू के छह और मरीज भर्ती कराए गए। परिजन के मुताबिक, चार की जांच प्राइवेट पैथोलॉजी में हुई थी, जहां डेंगू की पुष्टि बताई गई। दो की जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में जांच हुई। जिले में अब तक डेंगू पीड़ितों की संख्या 16 हो गई है। इनमें सरकारी जांच में आठ और प्राइवेट जांच में आठ मरीज शामिल हैं।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव के साथ जिला अस्पताल की ओपीडी में वायरल बुखार, जुकाम और खांसी के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। बृहस्पतिवार को हमीरपुर के मौदहा निवासी ज्ञान देवी (23), फतेहपुर निवासी सत्यम (17), बांदा शहर के धीरज नगर निवासी अमित (20) और तिंदवारी के परसौड़ा निवासी संदीप (35) को भर्ती कराया गया। वहीं, जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में 10 बुखार पीड़ितों के सैंपल जांच के लिए लगाए गए हैं। देर शाम जिला अस्पताल की पैथोलॉजी जांच में शहर के आंबेडकर नगर निवासी रेशमी कुमारी (26) व चिल्ला थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी रियांश (3) को डेंगू बुखार की पुष्टि की गई। फिजीशियन डॉ. हृदयेश पटेल और डॉ. अरमानुलहक ने बताया कि बुखार के साथ प्लेटलेट्स कम आने वाले मरीजों की डेंगू जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें