फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: स्मार्ट फोन वितरण में गड़बड़ी पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने छात्रों की विभिन्न समस्याओं को लेकर विश्वविद्यालय झांसी परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। स्मार्ट फोन वितरण सूची में हेरफेर करने का आरोप लगाया। जांच व कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन




परिषद के जिला संयोजक नीतीश कुमार निगम की अगुवाई में सोमवार को जनपद से कई छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय झांसी पहुंचे। यहां कुलपति को ज्ञापन सौंपा। विश्वविद्यालय में चल रहे परिषद के आंदोलन में छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। कहा कि विश्वविद्यालय में शिक्षक भर्ती के नाम पर बड़ा घोटाला किया गया है। छात्र-छात्राओं के स्मार्ट फोन वितरण में भी गड़बड़ी की गई है। इनकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। कहा कि तमाम छात्र-छात्राओं के साथ नइंसाफी हुई है। इस मौके पर प्रांत सह संयोजक दिव्यांशु मिश्रा, नगर सह मंत्री कार्तिकेय गुप्ता, श्लोक द्विवेदी, सौरभ चौरसिया, अभय साहू आदि उपस्थित रहे।-संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें