कमासिन। ब्लॉक संसाधन केंद्र में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें ब्लॉक क्षेत्र के समस्त पूर्व माध्यमिक व कंपोजिट विद्यालय के छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। कक्षा एक से आठ तक के बच्चे शामिल रहे। सभी की अलग-अलग टीमें बनाईं गई।
प्रथम चरण में सौ द्वितीय चरण में 111 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया। चयनित बच्चों को नकद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें अंजली, खुशी, संदीप, कुमार, रवि, निहाल,कुलदीप, रागिनी, श्रद्धा, नीरज, अंश, शिव यादव आदि को पुरस्कृत किया गया।
बीईओ आभा अग्रवाल व प्रधान संघ अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने बच्चों को उत्साहित किया। इस अवसर पर सभी एआरपी केतराम पाल, दिनेश यादव, अमित विश्वकर्मा, रामबाबू सिंह एवं नोडल शिक्षक व अभिभावक मौजूद रहे