बबेरू। भारतीय किसान यूनियन ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर एसडीएम कार्यालय में प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार मनोहर सिंह को सौंपा।
जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह पटेल ने कहा कि किसान दैवीय आपदाओं के कारण आर्थिक रूप से टूट चुका है। बैंक उनसे ऋण की वसूली के लिए आरसी आदि जारी कर रहे है। जिसे रोका जाए। किसानों को डीएपी व यूरिया उपलब्ध कराई जाए। निजी नलकूपों में बिजली के मीटर की अनिवार्यता समाप्त की जाए। निजी नलकूपों में बिजली के कनेक्शन कर ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराए जाए। कमलनयन पटेल, ब्रजराज सिंह, प्रवीण कुमार, मुकेश, सुशीला अनुरागी, मनरूप सिंह, कुंज बिहारी, जितेंद्र आदि मौजूद रहे।