फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पुरानी पेंशन के लिए प्रदर्शन, नारेबाजी

Sun, 09 Mar 2025 11:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। पुरानी पेंशन योजना की बहाली और न्यू पेंशन योजना के विरोध में अटेवा-पेंशन बचाओ मंच ने बबेरू स्थित आवास में क्षेत्रीय सांसद से मुलाकात करते हुए ज्ञापन सौंपा। नारेबाजी करते हुए पुरानी पेंशन बहाली की मांग की। सांसद ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा। भरोसा दिलाया कि संसद सत्र में इस मुद्दे को सदन में उठाएंगी।
विज्ञापन

अटेवा-पेंशन बचाओ मंच प्रदेश संयुक्त मंत्री वीरेंद्र पटेल के नेतृत्व में रविवार को बबेरू स्थित आवाज में सांसद कृष्णा देवी पटेल से मुलाकात के बाद ज्ञापन सौंपा। सभी ने पुरानी पेंशन हमारा अधिकार है के नारे लगाए। कहाकि नई पेंशन योजना (एनपीएस) कर्मचारियों के भविष्य के लिए नुकसानदायक है। इससे लाखों कर्मचारियों और शिक्षकों की आर्थिक सुरक्षा खतरे में है। पुरानी पेंशन बहाली में भाजपा सरकार हीलाहवाली कर रही है। चेतावनी दी कि जल्द उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो वे राज्यव्यापी आंदोलन करेंगे।
इस मौके पर प्रदेश महिला मोर्चा सह प्रभारी अंशू सिंह, मंडल संगठन मंत्री नेपाल सिंह यादव, जूनियर शिक्षक संघ अध्यक्ष शैलेंद्र मिश्रा, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप सिंह, यूटा अध्यक्ष निरंजन चक्रवर्ती सहित प्रोटॉन अध्यक्ष डीके पटेल, जूनियर संघ कोषाध्यक्ष केतराम पाल, अटेवा संरक्षक विद्याभूषण आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें