ओरन में प्रदर्शन करते व्यापारी और ग्रामीण।
- फोटो : amarujala
पिछले एक हफ्ते से बिजली आपूर्ति में चल रहे जबरदस्त अवरोध से क्षेत्र के लगभग 70 गांवों में बिजली के साथ पानी का संकट है। परेशान ग्रामीणों ने बुधवार को इसके विरुद्ध मोर्चा खोलते हुए यहां मुख्य चौराहे पर प्रदर्शन किया।
रोजाना बिजली ठप होने के साथ ही बुधवार को भी सुबह से आपूर्ति बंद हो गई। स्थानीय कर्मचारियों का कहना था कि बांदा से मुख्य सप्लाई बंद कर दी गई है। दोपहर तक चालू होगी। लेकिन देर शाम तक आपूर्ति नहीं चालू हुई। उधर, उत्तेजित स्थानीय व्यापारियों ने ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन किया।
व्यापार मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार, बूली विश्वकर्मा, फूलचंद्र गुप्ता, महामंत्री बब्बू गुप्ता, राजेश शिवहरे, यदुराज गुप्ता, प्रमोद पांडेय, मुन्ना त्रिपाठी, शिवपूजन, सुरेश, राकेश, सचिन आदि शामिल रहे।