Demonstration against Code of Wages Bill
- फोटो : BANDA
बांदा। उत्तर प्रदेश मेडिकल एंड सेल्स रिप्रजेंटेटिव एसोसिएशन के आह्वान पर शुक्रवार को बांदा यूनिट ने भी विरोध दिवस मनाया। मुख्य विरोध कोड ऑफ वेजेज बिल-2019 का था। इसे वापस लेने की मांग की।
एसोसिएशन सदस्यों ने छावनी स्थित लाज कार्यालय से बाइक रैली निकाली। कलक्ट्रेट में सिटी मजिस्ट्रेट को दो सूत्री मांग पत्र सौंपा। प्रधानमंत्री और केंद्रीय श्रम मंत्री को संबोधित ज्ञापन में कोड ऑफ आक्यूपेशनल सेफ्टी, हेल्थ वर्किंग कंडीशन बिल-2019 को वापस लेने की मांग की।
रैली प्रदर्शन का नेतृत्व एसोसिएशन के बांदा यूनिट अध्यक्ष राकेश उपाध्याय और संचालन सचिव अमित श्रीवास ने किया। संतोष वर्मा, सुधीर मिश्रा, रीतेश श्रीवास्तव, महेश श्रीवास्तव, दिलीप मिश्रा, राकेश कुशवाहा, आशुतोष खरे, सुमित गुप्ता, अनुज त्रिपाठी, संजय वाजपेयी आदि शामिल रहे।