फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल, जंगल और जमीन संरक्षण को आगे आएं

विज्ञापन
Come forward to water, forest and land conservation. - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। मंडलायुक्त शरद कुमार सिंह ने कहा है कि जल, जंगल और जमीन का संरक्षण करके प्रकृति का संरक्षण करने में न सिर्फ अधिकारी और कर्मचारी बल्कि समाज के सभी वर्गों को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। मंडलायुक्त शुक्रवार को कलक्ट्रेट परिसर में रेन वाटर रिचार्ज पिट निर्माण पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। हवन-पूजन भी हुआ। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा जल संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों और प्रयासों को सराहा।
विज्ञापन

डीएम हीरालाल ने कहा कि बांदा की पेयजल समस्या के निदान के लिए उन्होंने 6 अक्तूबर को शुरुआत की थी। इसमें जलगुरु भी आए थे। केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के सचिव यूपी सिंह ने भी इसे सराहा है। उन्होंने कहा कि कुआं-तालाब के प्रति लोगों के दिल-दिमाग में सम्मान समा जाए तो बिना लागत के पेयजल संकट से काफी हद तक निजात मिल सकती है। जहां चाह है, वहां राह है।
मंडलायुक्त सहित डीएम व अन्य अधिकारियों ने कलक्ट्रेट परिसर में बने वाटर रिचार्ज पिट पर हवन-पूजन किया। यहां चार पिट बनाए गए हैं। छतों का पानी इसमें संकलित होगा। कार्यालयों और आवासों में भी इसके निर्माण के आदेश दिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सीडीओ हरिश्चंद्र वर्मा, सीएमओ डा.संतोष कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार, कोषाधिकारी विनोद कुमार, एसडीएम संदीप कुमार (बांदा), मंसूर अहमद (पैलानी), वंदिता श्रीवास्तव (नरैनी), जेपी यादव (अतर्रा), उप निदेशक सूचना भूपेंद्र सिंह यादव, सहायक निदेशक बचत राकेश जैन, प्रधानाचार्य मिथलेश कुमार पांडेय, कार्यक्रम के मेजबान रिटायर्ड एओ सईद अहमद, प्रशासनिक अधिकारी मंजू अग्रवाल, शाकिर अजीम, विनोद कुमार, केके वाजपेयी, अंगद शर्मा आदि शामिल रहे। संचालन तहसीलदार अवधेश निगम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें