फोटो 08 सीकेटीपी 04 सीएम योगी को बुके देते भाजपा नेता नारायण शुक्ला व कोरांव विधायक राजमणि। स्
चित्रकूट। भाजपा नेता नारायण शुक्ल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और मांगपत्र देकर उन्होंने बरगढ़ में बंद पड़ी कॉन्टिनेंटल फ्लोट ग्लास फैक्टरी को फिर से शुरू करने की मांग की।
यह फैक्टरी कभी एशिया की सबसे बड़ी फ्लोट ग्लास फैक्टरी थी। इसका शिलान्यास 1986 में हुआ था। हालांकि, निर्माण के बाद यह फैक्टरी राजनीतिक कारणों से बंद हो गई। पूरी फैक्टरी मात्र 14 करोड़ रुपये में पंखुरी लिमिटेड को नीलाम कर दी गई।
यह औद्योगिक इकाई 400 एकड़ भूभाग पर स्थित है। इसका वाद लखनऊ खंडपीठ में विचाराधीन है। इस मुलाकात के दौरान कोरांव विधायक राजमणि कोल भी मौजूद थे। (संवाद)