फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: विशेष टीईटी में शिक्षामित्रों को अवसर देने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-21-बीएसए को ज्ञापन सौंपते शिक्षामित्र। स्रोत: संगठन
विज्ञापन


बांदा। जिले के शिक्षामित्रों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर अपनी विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग की है। उन्होंने नवंबर 2026 में प्रस्तावित विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) में शिक्षामित्रों को भी आवेदन का अवसर देने की मांग की है। शिक्षामित्रों का कहना है कि वे करीब 25 वर्षों से बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षण कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन

बीएसए अव्यक्तराम तिवारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में कहा गया है कि वर्तमान वित्तीय वर्ष से शिक्षामित्रों को प्रतिमाह 18 हजार रुपये मानदेय और कैशलेस चिकित्सा सुविधा मिल रही है। इसके लिए उन्होंने सरकार का आभार जताया। साथ ही कहा कि बेसिक शिक्षा में शिक्षक पात्रता परीक्षा की अनिवार्यता को देखते हुए सेवारत शिक्षकों के लिए नवंबर में विशेष टीईटी आयोजित की जा रही है। इसमें करीब 25 वर्षों से विभाग में कार्यरत शिक्षामित्रों को भी आवेदन का अवसर दिया जाए। शिक्षामित्रों ने सेवाकाल 60 से बढ़ाकर 62 वर्ष करने और चिकित्सीय अवकाश की सुविधा देने की मांग की। इसके अलावा जनपदीय एवं अंतर्जनपदीय स्थानांतरण प्रक्रिया जल्द पूरी कराने की मांग उठाई। इस दौरान एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष फूल सिंह, जिला प्रवक्ता राजेश तिवारी, जिला महामंत्री राममिलन द्विवेदी। मूलचंद्र सोनी, प्रमोद कुमार सिंह, शिववरन सिंह, पुष्पा सिंह, रेनू बघेल मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें