बांदा। केंद्रीय दुर्गा महोत्सव समिति व दुर्गा पंडाल आयोजकों की बैठक में बिजली, पानी, सफाई आदि मुद्दों पर चर्चा हुई। विसर्जन से पहले सड़कों के गड्ढे भरने की मांग की गई।
सोमवार को मंडपम सभागार में हुई बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष अमित सेठ भोलू ने की। व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई। पंडाल आयोजक व कार्यकर्ताओं ने सफाई, बिजली, आवारा पशु, सड़कों में गड्ढे आदि मुद्दे छाए रहे। सिटी मजिस्ट्रेट केशव नाथ, सीओ सिटी राकेश सिंह, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी बुद्ध प्रकाश यादव, जल संस्थान के राघवेंद्र कुमार, विद्युत विभाग के एसडीओ शत्रुघन सिंह ने आश्वासन दिया कि समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा। मंदिरों और पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। बैठक में निर्णय लिया गया कि पंडालों में धीमी आवाज में साउंड बजाए जाएं। सजावट से सड़के अवरूद्ध न हों। संचालन कल्लू राजपूत ने किया।
राज्य महिला आयोग सदस्य प्रभा गुप्ता, संरक्षक पूर्व विधायक राजकुमार शिवहरे, पूर्व चेयरमैन राजकुमार %राज’, योग गुरू प्रकाश साहू, व्यापारी नेता मनोज जैन, चंद्रमोहन बेदी, बीके सिंह, प्रभाकर सिंह चंदेल, संजय काकोनिया, गोपाल चंद्र, संजय निगम, डा.रमाशंकर, अभिषेक पांडेय, नईम नेता, वंदना गुप्ता, प्रीति जयसवाल आदि उपस्थित रहीं।