बांदा। अयोध्या में तैनात केमिकल इंजीनियर आशीष कुमार शिवहरे (26) की मौत के मामले की उच्चस्तरीय सीबीसीआईडी जांच की मांग की गई है।
इसको लेकर आशीष के माता-पिता ने गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को लिखित प्रार्थना पत्र दिया है। पत्र में उन्होंने अयोध्या की स्थानीय पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत के आरोप लगाए हैं। पत्र में उन्होंने एफआईआर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी संलग्न की है।
बिसंडा थाना क्षेत्र के ओरन निवासी आशीष के पिता आनंद कुमार शिवहरे व मां गंगा बुधवार को गोरखपुर पहुंचे। वहां उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। पिता आनंद कुमार ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री से पूरे प्रकरण की सीबीसीआईडी जांच की मांग की है। पिता ने बताया कि उन्हें मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया है।