फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजा को डंडा मारकर भाग रहे साले की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास में संदिग्ध हालात में युवक की मौत हो गई। मृतक की बहन और जीजा हत्या का आरोप लगा रहे हैं। शरीर में कोई चोट आदि न मिलने से पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। मृतक और घायल रिश्ते में जीजा-साले हैं।
विज्ञापन

नाली को लेकर सगे भाई गौरव और सौरभ के बीच विवाद चल रहा है। इसी को लेकर शनिवार को भी झगड़ा हुआ। घटनास्थल से संबंधित सिविल लाइन चौकी प्रभारी रवींद्र सिंह ने बताया कि सौरभ के साले बड़ोखर खुर्द निवासी मोहित (27) पुत्र शिवविजय सिंह ने गौरव के सिर पर डंडा मार दिया।
वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। उधर, हमलावर मोहित भागा और कुछ दूर जाकर गिर गया। वहीं उसकी मौत हो गई। घटनास्थल के आसपास दहशत फैल गई और लोग घरों में दुबक गए। गोलीबारी की भी अफवाह फैली। उधर, मृतक के जीजा सौरभ ने अपने भाई गौरव पर मोहित की हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पुलिस उपाधीक्षक राकेश कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत आदि घटनास्थल पहुंचे और जांच पड़ताल की। चौकी प्रभारी के मुताबिक प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक से मौत होना प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें