बांदा। नशे में खाना खाकर आंगन में लेटे युवक सुबह मृत अवस्था में पड़े मिले। परिजन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल की है।
विज्ञापन
कमासिन थाना क्षेत्र के जगोटोला गांव निवासी धर्मवीर ने बताया कि उसके चचेरे भाई शिवप्यारे (38) दिवाली की रात खाना खाकर आंगन में सो गए थे। सोमवार को सुबह परिजन उन्हें जगाने पहुंचे तो वह मृत अवस्था में पड़े मिले। वह मजदूरी करते थे। दो भाइयों में छोटे थे। तीन पुत्र एक पुत्री है। घर में पत्नी मंकू हैं।
कमासिन थाना इंस्पेक्टर संतोष ओझा ने बताया कि रात में मछली बनी थी, शिवप्यारे ने शराब ज्यादा मात्रा में पी रखी थी, इसी चलते हार्ट अटैक से मौत होना पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्ट हुआ है। (संवाद)