फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: घर में घुसकर युवती का अपहरण करने का आरोप

Tue, 10 Nov 2026 11:14 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक नवंबर को कुछ एक युवती के घर में घुस गए और उसका अपहरण कर लिया।
विज्ञापन

यह आरोप युवती के पिता ने लगाए और कहा कि बेटी के साथ यह लोग जेवरात भी ले गए हैं। पुलिस अधीक्षक से घटना की शिकायत की। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
कोतवाली अतर्रा क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया। उन्होंने बताया कि उसकी बेटी की शादी नवंबर महीने में होनी थी। एक नवंबर की शाम छह बजे थाना कालिंजर के नाथू पुरवा अंश कालिंजर के रहने वाले तीन भाई सुनील, अनिल, दीपक, उनकी मां मीना, व पिता राममिलन और छोटेलाल बोलेरो गाड़ी से उसके घर पहुंचे थे।
विज्ञापन

आरोप है कि यह लोग घर में घुस आए और उसकी बेटी को जबरदस्ती पकड़कर उसको गाड़ी में बैठाने लगे और बेटी के साथ रखा 45 हजार रुपये व सोने-चांदी के जेवर भी ले लिए।
विज्ञापन

धमकी दी और वहां से बेटी को लेकर चले गए। प्रभारी निरीक्षक अतर्रा राकेश तिवारी ने बताया कि सुनील,अनिल, दीपक, मीना, राममिलन और छोटेलाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें