ढाबा से पैदल घर आ रहे युवक को ट्रक ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दुर्घटना कर भाग रहे ट्रक को कब्जे में ले लिया। अतर्रा निवासी छोटेलाल गुप्ता (55) भिखारीलाल माटा (तिंदवारी) स्थित ढाबे में खाना बनाता है। तीन दिन पहले वह छुट्टी लेकर घर गया था। मंगलवार को वह घर से वापस आया।
ढाबा मालिक से किसी बात पर तकरार हुई। इसके बाद वह जौहरपुर स्थित ढाबा काम की तलाश में चला गया। यहां उसने शराब पी। शाम करीब छह बजे वह पैदल घर के लिए निकला। कुछ दूर पहुंचा था कि फतेहपुर की ओर से आ रहे ट्रक ने उसे पीछे से कुचल दिया। उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। शव करीब एक घंटे तक मौके पर ही पड़ा रहा।
एक मामले की विचेचना करने बेंदाघाट पहुंचे क्षेत्राधिकारी सदर सत्यवीर सिंह ने अपनी गाड़ी से उसे पीएचसी तिंदवारी पहुंचाया। पुलिस की सूचना पर परिजन भी पीएचसी पहुंच गए। शव का पंचनामा भरकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा।