तिंदवारी। खेत में पानी लगाते समय किसान की मौत हो गई। परिजनों का मानना है कि ठंड से जान गई। तिंदवारी थाना क्षेत्र के कबीर नगर में चौधरी (49) शुक्रवार को तड़के खेत में पानी लगाने गया था। देर तक वापस न आने पर बेटा रवि खेत पहुंचा तो जामुन के पेड़ तले मृत अवस्था में मिले।
परिजन पीएसची ले गए। यहां डाक्टर ने मौत की पुष्टि कर दी। बेटे रवि ने बताया कि पिता 16 बीघा जमीन बटाई पर लेकर खेतीबाड़ी कर रहे थे। ठंड से मौत हुई। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। एसडीएम सुधीर कुमार का कहना है कि पारिवारिक लाभ योजना सहित अन्य मदद आश्रितों को दिलाई जाएगी।