फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं में गिरकर मौत

विज्ञापन
Death in a well - फोटो : BANDA
विज्ञापन
खप्टिहा कलां। पैलानी थाना क्षेत्र के पिपरहरी गांव में शनिवार की शाम कल्लू यादव (32) पुत्र कोदा घर के नजदीक कुएं में साथियों के साथ बैठा हुआ था। कुएं से बकरी भगाते समय पैर फिसल जाने से वह 60 फिट गहरे कुएं में जा गिरा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने रस्सी बांध कर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां से कानपुर रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक पेशे से मजदूर था। पत्नी विद्या ने बताया कि तीन बच्चे हैं। चौकी प्रभारी चंद्रशेखर ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें