फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमार वृद्ध ने दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बीमार वृद्ध ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने एक प्राइवेट चिकित्सक पर गलत इलाज करने का आरोप लगाया। कमासिन थाना क्षेत्र के जामू गांव निवासी मुलुआ (65) पुत्र गन्ना कोरी दमा का मरीज था।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को तबियत बिगड़ने पर उन्होंने गांव के एक प्राइवेट चिकित्सक से इलाज कराया। इलाज के बाद तबियत और बिगड़ गई। कानपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
उधर, तीन दिन पहले पचनेही गांव में हाईवे पर रोडवेज बस की टक्कर से मरे वृद्ध की पहचान सैमरी गांव निवासी मइयादीन (60) पुत्र बादी के रूप में हुई है। गुरुवार को वह साइकिल से लामा गांव जाते समय फतेहपुर से आ रही रोडवेज बस की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई थी। बस अतर्रा में पकड़ ली गई थी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा तिंदवारी कस्बा स्थित एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी अंकित (25) पुत्र कुंअर बहादुर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शनिवार की रात पुलिस ने उसे सड़क किनारे से उठाकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया था।
डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसएसआई नौशाद खां ने बताया कि मृतक अंकित मटौंध थाना क्षेत्र के सुरौली गांव का रहने वाला था। वह नशे की हालत में पड़ा मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें