फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: वन रक्षक पर जानलेवा हमला, चार पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
गिरवां थाना क्षेत्र के भसरौड़ वन ब्लॉक की घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। चिल्ला व बबूल के पेड़ों की कटान कर रहे लोगों को ललकारने पर वन रक्षक पर आरोपियों ने जानलेवा कर दिया। वन रक्षक अपनी जान बचाकर वहां से भागीं तो उनके पीछे से डंडा फेंककर मारा तो वह पैर में चोट लगने से घायल हो गईं। वन रक्षक ने गिरवां थाने में सरकारी कार्य में बाधा समेत जानलेवा हमला करने की धारा में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


बांदा शहर के जरैली कोठी निवासी व वन रक्षक गिरवां रेंज नेहा कश्यप ने थाने में दी तहरीर में बताया कि वह अपने भाई पियूष धुरिया के साथ बाइक से गश्त करने के लिए 19 जनवरी को भसरौड़ वन ब्लॉक गई थी। वहां पहुंचने पर रगौल गांव के भोजराज यादव, बिरजू यादव, राजकुमार व एक अज्ञात व्यक्ति चिल्ला और बबूल के पेड़ों की कटान कर रहे थे। उन्होंने उनसे पेड़ काटने से मना किया तो वह लोग कुल्हाड़ी और बॉका से हमलावर हो गए। वह अपने भाई के साथ बाइक से बैठकर जाने लगी तो अज्ञात ने गाली देते हुए उसके पीछे से डंडा फेंककर मार दिया। जिससे उसके पैर में चोट आई है। गिरवां थाना इंस्पेक्टर सुरेश सैनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें