पिता देवनाथ ने बताया कि काफी दिनों से वह मानसिक रोगी था। उसने फंदा लगाकर खुदकुशी की है। कोतवाली प्रभारी पंकज सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए बांदा भेजा गया है।
बांदा जिले के बबेरू कोतवाली क्षेत्र में युवक का शव जंगल में पेड़ से फंदे से लटका पाया गया। परिजनों ने उसकी खोजबीन की तो दोपहर बाद उसका शव लटका पाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली क्षेत्र के गौरी खानपुर निवासी जितेंद्र (20) गुरुवार को सुबह नौ बजे घर से करीब एक किलोमीटर दूर जंगल में शौच के लिए गया था।
विज्ञापन
जब वह दोपहर तक वहां से नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश की। चरवाहों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसका शव जंगल में महुआ के पेड़ से गमछे से लटका पाया। मृतक तीन भाइयों व चार बहनों में दूसरे नंबर का था। पिता देवनाथ ने बताया कि काफी दिनों से वह मानसिक रोगी था। उसने फंदा लगाकर खुदकुशी की है। कोतवाली प्रभारी पंकज सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए बांदा भेजा गया है।