फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाली में मिला सभासद के भाई का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। कामकाज की बात कहकर घर से निकले नगर पालिका के सभासद के भाई का शव नाली में पड़ा मिला। भाई ने हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगा रहे हैं। फिलहाल पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। मृतक पेशे से मजदूर था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सरजू का पुरवा निवासी रामबाबू (45) पुत्र शंकर वर्मा का शव सोमवार को सुबह लाई मंडी के पास नाली में औंधे मुंह पड़ा मिला। सोमवार को सुबह मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। परिजनों के आने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रामबाबू गल्ला आढ़तियों की फड़ पर पल्लेदारी करता था। भाई व सभासद संजय वर्मा और पिता ने बताया कि रविवार को सुबह काम के लिए घर से निकला था। गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। आरोप लगाया कि एक सप्ताह पूर्व उसका कुछ लोगों से विवाद हुआ था।
विज्ञापन

रामबाबू के नाम डेढ़ बीघा खेत है। घर में पत्नी उन्नू व चार पुत्रियां और दो पुत्र हैं। इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें